यूपी में आज 10 वरिष्ठ अधिकारी होंगे रिटायर, जानें कौन-कौन हैं

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर को कई वरिष्ठ IAS, IPS और PCS अधिकारियों की सेवा-निवृत्ति का दिन है। प्रशासनिक और पुलिस विभाग में लंबे समय तक अहम जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे ये अधिकारी अब सेवानिवृत्त होकर अपने भविष्य की नई राह पर कदम रखेंगे।

सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख अधिकारी

  • PCS अरुण मणि तिवारी (2015 ADM, लखनऊ/अयोध्या) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।
  • PCS सर्वेश कुमार गुप्ता (2012 एडिश्नल कमिश्नर, मुरादाबाद) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।
  • IPS पंकज कुमार पांडेय (2014 SP, PAC HQRS) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।
  • IPS कुलदीप नारायण (2010 DIG, STF) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।
  • IPS कमल प्रसाद यादव (2011 DIG, ACO) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।
  • IPS डॉ. जी के गोस्वामी (1997 ADG, UP SIFS) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।
  • IAS डॉ. सुधीर महादेव बोबड़े (1990 ACS, गवर्नर कार्यालय) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।
  • IAS राकेश कुमार सिंह (2009 CEO, यमुना अथॉरिटी & जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।
  • IAS अविनाश कृष्ण सिंह (2009 DG, टेक्निकल एजुकेशन & सचिव, टेक्निकल एजुकेशन UP) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।
  • IAS ब्रजेश नारायण सिंह (2009 सचिव, सचिवालय प्रशासन) – 30 सितंबर को सेवानिवृत्त।

इन अधिकारियों ने विभिन्न पदों पर रहते हुए राज्य प्रशासन और पुलिस विभाग की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व और अनुभव से विभागों को नीति निर्माण, प्रशासनिक कार्यों और कानून व्यवस्था में मजबूती मिली।

अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के साथ ही उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती का इंतजार है, जिससे विभागों में कार्यों की निरंतरता और प्रशासनिक सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उत्तर प्रदेश सरकार ने इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों को उनके बहुमूल्य योगदान और सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Also Read: Kanpur News: शरद नवरात्रि पर 9 महिलाओं को डीएम ने दिया विरासत शस्त्र लाइसेंस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.