पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों के लिए खुशखबरी, राजनाथ सिंह ने वित्तीय सहायता योजनाओं में की 100% की बढ़ोतरी

Sandesh Wahak Digital Desk: देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा और अहम फ़ैसला लिया है। बुधवार को रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजनाओं में 100 प्रतिशत की वृद्धि को मंज़ूरी दे दी गई है।

रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा केंद्रीय सैनिक बोर्ड के माध्यम से लागू की जाने वाली इन योजनाओं में यह बढ़ोतरी 1 नवंबर 2025 से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर लागू होगी।

वित्तीय अनुदान: यह सहायता 65 वर्ष से अधिक आयु वाले गैर-पेंशनभोगी पूर्व सैनिकों के आश्रितों और विधवाओं को जीवन भर दी जाएगी, जिनकी कोई नियमित आय नहीं है।

शैक्षणिक अनुदान: यह सहायता अधिकतम दो आश्रित बच्चों को कक्षा 1 से स्नातक तक या दो वर्षीय परास्नातक कोर्स कर रही आश्रित विधवाओं को दी जाएगी।

विवाह अनुदान: यह अनुदान अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह अथवा विधवा पुनर्विवाह के लिए लागू होगा।

रक्षा मंत्रालय का मानना है कि इस निर्णय से ग़ैर-पेंशनभोगी पूर्व सैनिकों और निम्न आय वर्ग के आश्रितों के लिए सामाजिक सुरक्षा तंत्र मज़बूत होगा। इस वृद्धि से सरकार पर प्रति वर्ष लगभग 257 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा, जिसका वहन आर्म्ड फ़ोर्सेस फ़्लैग डे फंड से किया जाएगा। यह क़दम देश के सैनिकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Also Read: अगर किसी को यमराज से मिलना हो तो छेड़े बेटी: योगी आदित्यनाथ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.