IND vs SA: 13 गेंद का एक ओवर… अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी देख LIVE मैच में भड़क गए गौतम गंभीर
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऐसा ओवर फेंका, जिसने खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक सभी को हैरान कर दिया।
अपने घरेलू मैदान पर गेंदबाजी करने उतरे अर्शदीप ने एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंक डालीं—और इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका की पारी के 11वें ओवर में कप्तान ने अर्शदीप को गेंद सौंपी। पहली ही गेंद पर डिकॉक ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद अर्शदीप लगातार वाइड फेंकते चले गए।
इस ओवर में अर्शदीप ने 7 वाइड गेंदें डालीं
ओवर पूरा करने के लिए लगीं 13 गेंदें
इस ओवर में लुटाए 18 रन
जसप्रीत बुमराह भी उन्हें समझाने आए, लेकिन तेज गेंदबाज खुद को नियंत्रित नहीं कर सके। स्थिति देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर बेहद नाराज नजर आए।

अर्शदीप सिंह टी20I में एक ओवर में 7 वाइड फेंकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले अफगानिस्तान के नवीन-उल-हक भी एक ओवर में 13 गेंदें फेंक चुके हैं।
अर्शदीप आमतौर पर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन यह मैच उनके लिए बेहद निराशाजनक रहा।
4 ओवर में लुटाए 54 रन
टी20I करियर का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन
इससे पहले 2022 में उन्होंने एक मुकाबले में 62 रन दिए थे।
Also Read: IPL 2026 Auction: मुंबई इंडियंस ‘कंगाल’, सिर्फ 2 टीमें ही लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली
Get real time updates directly on you device, subscribe now.