UP News: 14 IPS अधिकारियों के तबादले, वाराणसी के आईजी मोहित गुप्ता बने सचिव गृह

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस तबादले में वाराणसी के आईजी रेंज मोहित गुप्ता भी शामिल हैं, जिन्हें अब सचिव गृह के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। सहारनपुर के डीआईजी अजय साहनी को अब बरेली रेंज का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह को पदोन्नत करते हुए सहारनपुर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है।

अयोध्या के एसएसपी राजकरन अय्यर को गोरखपुर का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि गोरखपुर में तैनात गौरव ग्रोवर अब अयोध्या के एसएसपी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इटावा के एसएसपी संजय कुमार का तबादला मुजफ्फरनगर कर दिया गया है। पीएसी लखनऊ में तैनात अनूप कुमार सिंह को फतेहपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को अब इटावा जिले की कमान सौंपी गई है, जबकि गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार को कौशांबी का नया एसपी बनाया गया है। फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट में भेजा गया है। संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत का तबादला कानपुर कमिश्नरेट कर दिया गया है। गोरखपुर में एसपी रेलवे के पद पर तैनात संदीप कुमार मीना को अब संतकबीरनगर का एसपी बनाया गया है। एसीओ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को गोरखपुर का नया एसपी रेलवे नियुक्त किया गया है।

संशोधित सूची के अनुसार, राजेश कुमार द्वितीय को एसपी कौशांबी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि धवल जायसवाल डीसीपी गाजियाबाद, सत्यजीत गुप्ता डीसीपी कानपुर और संदीप कुमार मीणा एसपी संतकबीर नगर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। लक्ष्मी निवास मिश्रा को एसपी रेलवे गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 33 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया था। इस फेरबदल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया था, जबकि आईएएस विशाल सिंह को सूचना निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का भी पूर्व में तबादला किया गया था।

Also Read: आगरा पुलिस मुठभेड़ में ज्वैलर्स हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, भाई की तलाश जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.