यूपी में इन लोगों के खातों में आएंगे 16 से 20 हजार, ‘CM योगी’ ने किया बड़ा ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को वाराणसी के पिपलानी कटरा में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता मित्रों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को स्वच्छता किट वितरित की गई।

इन लोगों को मिलेगा लाभ

वहीं मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा की कि जल्द ही स्वच्छता कर्मियों के बैंक खातों में सीधे 16 से 20 हजार रुपये भेजे जाएंगे ताकि कोई भी उनका शोषण न कर सके। साथ ही उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा के लिए आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि को याद करते हुए घोषणा की कि 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा, भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी ऋषि हैं जिन्होंने राम को हर भारतीय के हृदय में बसाया है। वे दुनिया के पहले महाकवि भी हैं।

हर गरीब के घर में जले दीप- योगी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान देश को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक बड़ा कदम था। उन्होंने अपील की कि दीपावली पर हर सफाईकर्मी को मिठाई दी जाए और हर गरीब के घर में दीप जले।

अपने संबोधन में योगी ने कहा, हमारा काम समाज को जोड़ना है। समाज को तोड़ने का काम सपा और कांग्रेस करती रही हैं, लेकिन हम समरसता को बढ़ावा देंगे।

 

Also Read: वाराणसी दौरे पर मंत्री असीम अरुण, वाल्मीकि जयंती से लेकर वृद्धाश्रम तक देंगे सामाजिक समरसता का संदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.