T20 World Cup 2026: 1992 की रणनीति 2026 में हिट! ईशान-अभिषेक पर भारी पड़ रही 34 साल पुरानी चाल

Sandesh Wahak Digital Desk: T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ने लगातार चार जीत के साथ सुपर-8 में जगह जरूर बना ली है, लेकिन ग्रुप स्टेज के दौरान एक गंभीर कमजोरी खुलकर सामने आई है।

पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया ने भारत के खिलाफ एक जैसी रणनीति अपनाई—मैच की शुरुआत ऑफ-स्पिन से कराकर भारतीय टॉप ऑर्डर को जकड़ना।

यह रणनीति नई नहीं है। 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में मार्टिन क्रो ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ ऑफ-स्पिन से पारी की शुरुआत कर सभी को चौंका दिया था। अब वही फार्मूला 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ दोहराया जा रहा है।

T20 World Cup 2026

ऑफ-स्पिन बनाम भारतीय टॉप ऑर्डर

ग्रुप स्टेज में ऑफ-स्पिनरों ने भारत के कुल 31 विकेटों में से 11 विकेट झटके हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार है। ओपनर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के खिलाफ यह रणनीति खास तौर पर असरदार साबित हुई।

इन टीमों ने उठाया पूरा फायदा

  • पाकिस्तान: कप्तान सलमान आगा ने पहला ओवर खुद डालकर अभिषेक शर्मा को आउट किया।

  • नीदरलैंड्स: आर्यन दत्त ने शुरुआती ओवरों में अभिषेक और ईशान दोनों को पवेलियन भेजा।

  • नामीबिया: कप्तान गेरहार्ड इरासमस की ऑफ-स्पिन ने भारत के खिलाफ 4 विकेट झटके।

सुपर-8 में और बढ़ेगी चुनौती?

सुपर-8 में भारत का सामना अब साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज जैसी टीमों से होगा, जिनके पास एडेन मार्कराम, सिकंदर रजा और रोस्टन चेस जैसे असरदार ऑफ-स्पिनर मौजूद हैं।

भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएसचेट पहले ही कोलंबो की स्लो पिचों और अहमदाबाद के बड़े बाउंड्री की ओर इशारा कर चुके हैं, जहां फिंगर स्पिन का असर और बढ़ सकता है।

Also Read: लखनऊ में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज़, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.