UP STF की बड़ी कार्रवाई, मथुरा से 4.70 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Lucknow News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा से दो तस्करों शिवा पुत्र दीवान सिंह और देवेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 470 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 6 लाख 11 हज़ार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ उत्तर प्रदेश को लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद विभिन्न इकाइयों को अभिसूचना संकलन और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में, एसटीएफ फील्ड इकाई, आगरा के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

कैसे हुई गिरफ्तारी

शनिवार को निरीक्षक यतीन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एक टीम मथुरा में गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति नीली पल्सर मोटरसाइकिल (यूपी-85 सीडब्ल्यू 8629) पर ध्रुव घाट चौराहे, सदर थाना क्षेत्र, मथुरा पर खड़े हैं, जिनके पास मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना की पुष्टि के बाद, एसटीएफ टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा, भूषण वर्मा को साथ लेकर बताए गए स्थान पर रात 10:10 बजे दबिश दी और दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण और बरामदगी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी शिवा पुत्र दीवान सिंह मथुरा जिले के थाना मार्गोरा के पुष्प विहार फेस-2, एटीवी थाना हाईवे और देवेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह (उम्र 21) सेन्ट पॉल कॉलोनी फेस-1, एटीवी थाना हाईवे, जिला मथुरा के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के पास से 470 ग्राम स्मैक (सफेद, मटमैले पाउडर के रूप में, कीमत लगभग 6,11,000/- रुपये), तीन मोबाइल फोन, 870 रुपये नकद व नीले कलर की पल्सर मोटरसाइकिल (यूपी-85 सीडब्लू 8629) बरामद किया है।

संगठित गिरोह चला रहे थे तस्कर

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से संगठित गिरोह बनाकर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। वे जनपद कासगंज से मोटरसाइकिल द्वारा स्मैक लाकर मथुरा में सप्लाई करते थे। वे स्मैक को क्रिस्टल या पाउडर के रूप में लाकर एक-एक ग्राम की पुड़िया बनाकर 1400 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचते थे।

Also Read: नारकोटिक्स अधिकारी बन डिजिटल अरेस्ट का झांसा देने वाले साइबर ठग गिरफ्तार, UP STF ने महाराष्ट्र से दबोचे 2 आरोपी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.