2028 Olympics: भारत की एंट्री तय! लेकिन पाकिस्तान की राह बंद, ICC का बड़ा फैसला
Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी और चर्चित राइवलरी में से एक भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला एक बार फिर सुर्खियों में है।
दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज लंबे समय से बंद है, और अब यह संभावना जताई जा रही है कि 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भी इन दोनों देशों के बीच मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा।
केवल मल्टी-टीम टूर्नामेंट में भिड़ती हैं टीमें
भारत और पाकिस्तान अब केवल ICC इवेंट्स या मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने होते हैं। पिछली बार दोनों टीमों की भिड़ंत एशिया कप 2025 फाइनल में हुई थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था।

महिला क्रिकेट में भी हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। अब अगला बड़ा टकराव टी20 वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिल सकता है — लेकिन ओलंपिक में यह राइवलरी शायद नजर न आए।
ICC ने तय किया ओलंपिक 2028 का फॉर्मेट
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार को दुबई में हुई बोर्ड बैठक के बाद घोषणा की कि पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमें लॉस एंजिल्स ओलंपिक में हिस्सा लेंगी।
हालांकि, टीमों का चयन टी20 रैंकिंग के बजाय क्षेत्रीय (कॉन्टिनेंटल) कोटे के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे चुनी जाएंगी टीमें
-
एशिया से शीर्ष टीम (संभावित: भारत)
-
ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया
-
यूरोप से इंग्लैंड
-
अफ्रीका से साउथ अफ्रीका
-
अमेरिका क्षेत्र से यूएसए या वेस्टइंडीज
-
छठी टीम एक ग्लोबल क्वालीफायर के माध्यम से तय होगी
ICC ने साफ किया है कि ओलंपिक में जगह बनाने के लिए टीमों को क्षेत्रीय स्तर पर क्वालीफाई करना होगा, जिससे भारत-पाकिस्तान के एक ही इवेंट में शामिल होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।
क्रिकेट का ओलंपिक में दूसरा आगमन
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना खेल के इतिहास का बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले क्रिकेट सिर्फ एक बार 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जब फ्रांस और ब्रिटेन की टीमों के बीच सीधा फाइनल हुआ था, जिसे ब्रिटेन ने जीता था।
भारत-पाकिस्तान मैच की उम्मीदें कम
मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच ओलंपिक 2028 में संभव नहीं होगा, क्योंकि दोनों टीमें एक ही क्षेत्र (एशिया) से हैं और कोटा सीमित है।
आईसीसी जल्द ही ग्लोबल क्वालीफायर और पूरा टूर्नामेंट शेड्यूल जारी करेगा।
Also Read: RCB की तरफ से WPL खेलने वाली हैं अनाया बांगड़! ऑक्शन से पहले शुरू की ट्रेनिंग

