उत्तरी मेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में विस्फोट के बाद लगी आग, 22 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 बच्चे शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तरी मेक्सिको के सोनोरा राज्य की राजधानी हर्मोसिलो में एक डिपार्टमेंटल स्टोर में हुए भीषण विस्फोट और उसके बाद लगी आग से बड़ा हादसा हो गया है। इस दुखद घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट स्थानीय वाल्डोज स्टोर की एक दुकान में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद आग तेजी से पूरी इमारत और आसपास खड़े वाहनों तक फैल गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए।

विस्फोट के बाद आग और धुएँ के कारण अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस घटना में घायल हुए 12 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सोनोरा के अधिकारियों ने शुरूआती जाँच के हवाले से बताया कि आग लगने की प्राथमिक वजह खराब ट्रांसफार्मर से निकला धुँआ हो सकती है। हालांकि, अधिकारियों ने आतंकवादी हमले की संभावना से साफ इनकार किया है।

Mexico explosion

मेक्सिको में विस्फोट की अन्य घटनाएँ

मेक्सिको में ऐसी घटनाएँ पहले भी सामने आई हैं। इससे पहले, शुक्रवार को न्यू मेक्सिको के आर्टेसिया में एक तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ था, जिसके बाद भीषण आग लग गई थी। वहीं, सितंबर की एक घटना में, मेक्सिको सिटी में एक गैस टैंकर ट्रक में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Also Read: IND vs SA CWC25 Final: महामुकाबला… 2 बार टूटा वर्ल्ड कप जीतने का सपना, इस बार है सुनहरा मौका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.