यूपी के 22 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को मिली IAS कैडर में पदोन्नति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश सरकार ने राज्य के 22 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन देने का फैसला लिया है। इसके लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) की अधिसूचना के बाद राज्य के नियुक्ति विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

इन सभी अफसरों को अब आईएएस कैडर में शामिल करते हुए वरिष्ठ वेतनमान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

पदोन्नत होने वाले प्रमुख अधिकारियों में ये नाम शामिल हैं:

  • भानु प्रताप यादव – अपर आयुक्त, सहारनपुर
  • विधान जायसवाल – परीक्षा नियंत्रक, यूपीएसएसएससी
  • राजेश कुमार सिंह – सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण
  • बलराम सिंह – मुख्य विकास अधिकारी (CDO), सिद्धार्थनगर
  • शैलेंद्र कुमार भाटिया – विशेष कार्याधिकारी, यीडा
  • देवी प्रसाद पाल – उप सचिव, यूपीपीएससी
  • अंजू लता – सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
  • जयनाथ यादव – संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय
  • दयानंद प्रसाद – अपर निदेशक (प्रशासन), कृषि एवं मेला अधिकारी, कुंभ मेला

इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों में शामिल हैं:

  • विनोद कुमार गौड़ व विवेक कुमार श्रीवास्तव – उप सचिव, यूपीपीएससी
  • सचिन कुमार सिंह – संयुक्त निदेशक, मंडी परिषद
  • बसंत अग्रवाल – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हाथरस
  • वंदिता श्रीवास्तव – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), वाराणसी
  • महेंद्र कुमार सिंह – अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अयोध्या
  • विनय कुमार सिंह – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बिजनौर
  • गुलाब चंद्र – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद
  • राम सुरेश वर्मा – सदस्य, वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ
  • रण विजय सिंह – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गाजियाबाद
  • राजेश कुमार – अपर जिलाधिकारी (भूमि अधिग्रहण), गौतमबुद्धनगर
  • योगेंद्र कुमार – उप निदेशक, मंडी परिषद
  • नीलम – अपर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय

इन सभी अधिकारियों की पदोन्नति लंबे अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और वरिष्ठता के आधार पर की गई है। सरकार ने यह आदेश ऐसे समय पर जारी किया है जब प्रशासनिक अमले की भूमिका प्रदेश के विकास व सुशासन में पहले से कहीं अधिक अहम हो गई है।

Also Read: कानपुर में CMO की कुर्सी बनी विवाद की वजह, दो अधिकारी आमने-सामने, असमंजस में पूरा…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.