यूपी पुलिस में नौकरियों की बहार: PAC सहित कई पदों पर 22,000 भर्तियां जल्द, इस दिन जारी होगा विज्ञापन
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती होने जा रही है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने जानकारी दी है कि विभाग में अलग-अलग पदों पर कुल 22 हजार भर्तियां की जाएंगी, जिसका विज्ञापन इसी दिसंबर माह में जारी कर दिया जाएगा। यह घोषणा पुलिस विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
इन पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि भर्तियां निम्नलिखित रिक्त पदों पर की जाएंगी।
आरक्षी नागरिक पुलिस
आरक्षी पीएसी
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल
आरक्षी पीएसी महिला
आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस
जेल वार्डर
घुड़सवार पुलिस
परीक्षा नियंत्रक ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लगातार नजर बनाए रखें।
Also Read: संसद सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘तेज रफ्तार फैसलों में ऊर्जा भरेगा ये शीतकालीन सत्र’

