पीएम मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, हो सकता है बड़ा ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। अचानक होने वाले इस संबोधन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

यह संबोधन खास तौर पर जीएसटी (GST) में होने वाले बड़े बदलावों पर केंद्रित हो सकता है। दरअसल, कल यानी 22 सितंबर से जीएसटी प्रणाली में बड़ा सुधार होने वाला है, जिससे अब केवल दो ही टैक्स स्लैब रह जाएंगे: 5% और 18%।

इस फैसले से आम लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजें जैसे पनीर, घी, साबुन, शैंपू, और यहां तक कि एसी और कार जैसी महंगी चीजें भी सस्ती हो सकती हैं। यह बदलाव जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में मंजूर हुआ था, जिसकी जानकारी 3 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी थी।

उम्मीद है कि पीएम मोदी आज अपने संबोधन में इस बड़े बदलाव के पीछे की वजह, इसके फायदे और यह आम आदमी के जीवन को कैसे प्रभावित करेगा, इस पर विस्तार से बात करेंगे।

Also Read: तेजस्वी की रैली में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी, उपमुख्यमंत्री ने जताई कड़ी नाराजगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.