यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर समेत 26 ARTO का तबादला
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से शनिवार को परिवहन विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर देहात और नोएडा जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं। अचानक आई इस ट्रांसफर लिस्ट के बाद से ही विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच खलबली मची हुई है। इस फेरबदल में लंबे समय से वेटिंग (प्रतीक्षारत) में चल रहे दो अफसरों को भी मुख्यधारा में लाते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बदलाव के तहत गाजियाबाद में तैनात रहे मनोज कुमार मिश्रा को अब नोएडा के एआरटीओ (प्रशासन) की कमान दी गई है। वहीं, कानपुर देहात की सोमलता यादव को कानपुर नगर (तृतीय दल), मीरजापुर के विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज और पीलीभीत के वीरेंद्र सिंह को मीरजापुर भेजा गया है। लखनऊ परिक्षेत्र में तैनात हिमांशु जैन को लखनऊ में ही एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ देवा रोड विस्तार पटल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है।
किसे कहाँ भेजा गया, देखें प्रमुख नाम
प्रशासनिक फेरबदल की इस लिस्ट में कई जिलों के कप्तानों को बदला गया है। कुशीनगर के मोहम्मद अजीम अब श्रावस्ती के नए एआरटीओ होंगे, जबकि श्रावस्ती के विनीत कुमार मिश्र को गाजियाबाद (चतुर्थ दल) भेजा गया है। बाराबंकी की अंकिता शुक्ला को गाजियाबाद (द्वितीय दल) और हमीरपुर के अमिताभ राय को बाराबंकी का एआरटीओ (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बलिया के अरुण कुमार राय को मीरजापुर और बिजनौर के गौरी शंकर ठाकुर को फिरोजाबाद की जिम्मेदारी मिली है।
बाकी के अन्य तबादलों में
देवरिया से प्रतापगढ़: आशुतोष कुमार शुक्ला
प्रतापगढ़ से मैनपुरी: दिलीप कुमार
आजमगढ़ से देवरिया: अतुल कुमार यादव
अमरोहा से बिजनौर: महेश कुमार शर्मा
अलीगढ़ से शामली: प्रवेश कुमार
शामली से कानपुर देहात: रोहित राजपूत
वाराणसी से मेरठ: सुधांशु रंजन
सोनभद्र से कुशीनगर: राजेश्वर यादव
प्रतीक्षारत सूची से प्रवीण कुमार सिंह को हमीरपुर और सौम्या पांडेय को उरई का एआरटीओ (प्रशासन) बनाया गया है।

