WTC Final 2025: 27 साल का सूखा खत्म, साउथ अफ्रीका ने पहली बार जीती वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में आखिरकार साउथ अफ्रीका ने अपना पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीत लिया है।

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए WTC 2023-25 फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर न केवल खिताब जीता, बल्कि 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की।
साउथ अफ्रीका को मुकाबले में 282 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने चौथे दिन (14 जून) लंच से पहले ही हासिल कर लिया। जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई ओपनर एडेन मार्करम ने, जिन्होंने एक यादगार शतकीय पारी खेली और टीम को ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया।
27 साल बाद ICC खिताब
साउथ अफ्रीका का यह दूसरा आईसीसी खिताब है। इससे पहले टीम ने 1998 में विल्स इंटरनेशनल कप (अब चैंपियंस ट्रॉफी) जीता था।
तब से लेकर अब तक साउथ अफ्रीकी टीम कई बार सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंची, लेकिन हर बार चोकर्स का टैग लगाता रहा। लेकिन इस बार टीम ने उस मानसिक बाधा को तोड़ दिया है।
मैच का हाल: कैसे बनी जीत की कहानी
-
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी: 212 रन
-
साउथ अफ्रीका की पहली पारी: 138 रन
-
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी: 207 रन
-
लक्ष्य: 282 रन
-
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी: 282/5 (लंच से पहले जीत)
पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की बढ़त मिली थी, लेकिन दूसरी पारी में अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने जबरदस्त वापसी की।
मार्करम की सेंचुरी ने पलटा मैच
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 70 रनों तक दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई।
-
मार्करम ने 101 गेंदों में 11 चौकों की मदद से शतक पूरा किया।
-
यह उनके टेस्ट करियर का 8वां शतक था।
-
वो पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ बने जिन्होंने किसी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में शतक जड़ा हो।
बावुमा की कप्तानी और धैर्य की मिसाल
कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत की ओर ले गए। उनके शांत और रणनीतिक नेतृत्व की पूरे मैच के दौरान सराहना होती रही।
Also Read: BBL में खेलने का कितना पैसा लेंगे बाबर आजम? IPL के अनकैप्ड प्लेयर से भी कम मिलेगा भुगतान

