IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका का दबदबा, मुथुसामी-जानसेन की शानदार साझेदारी ने भारत को किया परेशान
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा।
टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 9 रन बनाए हैं। भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के मुकाबले 480 रन पीछे है।
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 489 रनों पर खत्म की। खास बात यह रही कि उनकी पारी के आखिरी चार विकेटों ने ही 243 रन जोड़ दिए, जिसने भारत पर भारी दबाव बना दिया।

दिन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका ने 247/6 से की और इसके बाद भारत के गेंदबाज पूरे दिन विकेट के लिए जूझते नजर आए।
सेनुरन मुथुसामी ने शानदार 109 रन ठोके।
काइल वेरेयिन के साथ मिलकर 88 रनों की साझेदारी की।
इसके बाद मार्को जानसेन के साथ 97 रन की साझेदारी कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं।
जानसेन आउट होने से सिर्फ 7 रन पहले शतक से चूक गए और 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारतीय टीम ने दिन के अंतिम क्षणों में बल्लेबाजी शुरू की और बिना किसी नुकसान के 9 रन बनाए।
लेकिन भारतीय बल्लेबाजों पर अब बड़ी पारी खेलने का दबाव होगा ताकि दक्षिण अफ्रीका के विशाल स्कोर के करीब पहुंचा जा सके।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.