आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स 2 की स्क्रिप्ट तैयार, 2026 में शुरू होगी शूटिंग

Sandesh Wahak Digital Desk: करीब 15 साल पहले जब फिल्म 3 इडियट्स बॉक्स ऑफिस पर आई थी, तो उसका डायलॉग ऑल इज वेल दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया था। आमिर खान, शरमन जोशी और आर. माधवन की दोस्ती और करीना कपूर के साथ उनकी खूबसूरत कहानी को लोगों ने ब्लॉकबस्टर बना दिया था। अब इस मैजिकल फिल्म के सीक्वल को लेकर दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 इडियट्स 2 (3 Idiots 2) का आना अब पूरी तरह से कंफर्म हो गया है। निर्देशक राजकुमार हिरानी काफी समय से इस सीक्वल पर काम कर रहे थे। अब खबर है कि 3 इडियट्स 2 की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है और अगले साल 2026 में इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित है। उन्हें उम्मीद है कि यह सीक्वल भी पहली फिल्म की तरह ही मैजिकल, फनी, इमोशनल होगा और एक खूबसूरत संदेश देगा।

3 Idiots 2 Update

नए एडवेंचर पर मिलेंगे रैंचो, फरहान और राजू

यह सीक्वल पिछली कहानी को आगे बढ़ाएगा। पहली फिल्म के क्लाइमेक्स में सभी मुख्य पात्र अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके थे, और अब ‘3 इडियट्स 2’ में। रैंचो, फरहान, राजू और पिया एक बार फिर एक नए एडवेंचर के लिए मिलेंगे और दर्शकों को नए तरीके से एंटरटेन करेंगे। राजकुमार हिरानी पहले दादा साहेब फाल्के की बायोपिक पर काम कर रहे थे, लेकिन उन्होंने फिलहाल उस प्रोजेक्ट को होल्ड पर रखकर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म की लेगेसी को परफेक्ट बनाने के लिए ‘3 इडियट्स 2’ पर फोकस किया।

पुराने स्टार्स की होगी वापसी

‘3 इडियट्स’ (2009) 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की थी। सीक्वल में भी आमिर खान, करीना कपूर, शरमन जोशी, आर माधवन, बोमन ईरानी नजर आएंगे। हालांकि, ‘3 इडियट्स 2’ की शूटिंग 2026 में शुरू होगी, लेकिन इसकी रिलीज़ डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Also Read: रामपुर में वोटरों को घर से नहीं निकलने दिया गया, अखिलेश यादव ने लोकसभा में EC की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.