लखनऊ में गूंजा जय हिंद, 3 यूपी नेवल यूनिट NCC ने ऑपरेशन ट्राइडेंट की याद में धूमधाम से मनाया नौसेना दिवस

Lucknow News: भारतीय नौसेना के अदम्य साहस, समर्पण और समुद्री शक्ति को नमन करते हुए 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ ने गुरुवार को बोट पूल में नौसेना दिवस-2025 का आयोजन बड़े ही गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ किया। यह समारोह विशेष रूप से 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत, यानी ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की गौरवशाली स्मृति को समर्पित था।

Navy Day 2025 Lucknow

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में कमांडर सुमित घोष (सेवानिवृत्त) ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी सम्मानित उपस्थिति दर्ज कराई। वे एक विशिष्ट पनडुब्बी अधिकारी रहे हैं और ऑपरेशन-विजय तथा ऑपरेशन पराक्रम जैसे महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा रह चुके हैं।

उनके साथ, ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ, और कमांडर गौरव शुक्ला, कमांडिंग ऑफिसर, 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Navy Day 2025 Lucknow

कैडेट्स का जोश और देशभक्ति

नेवी डे समारोह का मुख्य आकर्षण एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत किए गए विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। कैडेटों ने देशभक्ति और एनसीसी की भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए जोशपूर्ण भाषण, प्रेरणादायक काव्य-पाठ, मनमोहक एकल एवं सामूहिक नृत्य, तथा सुंदर गायन प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से कैडेट्स ने भारतीय नौसेना के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।

Also Read: महिमा चौधरी ने कर ली दूसरी शादी! संजय मिश्रा संग स्टेज पर पहनाई वरमाला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.