पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पटरी से उतरे ट्रेन के 4 डिब्बे, 1 की मौत
Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। पेशावर से कराची जा रही एक ट्रेन के चार डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुआ। हादसे के बाद तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त डिब्बों से 19 घायल यात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की वजह साफ नहीं
लोधरान की उपायुक्त डॉ. लुबना नजीर ने बताया कि दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस रेल लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी गई हैं।
Also Read: Asia Cup 2025: कौन तय करता है टीम इंडिया का स्क्वाड और प्लेइंग इलेवन? जानिए पूरी प्रक्रिया

