मुरादाबाद में अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, UP STF का बड़ा खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मुरादाबाद जिले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। STF फील्ड इकाई बरेली ने थाना पाकबड़ा क्षेत्र से अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से असम और पश्चिम बंगाल से चोरी कर लाए गए 4 ट्रैक्टर और 2 जॉन्डियर इंजन बरामद किए हैं।

1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

यह गिरफ्तारी 26 नवंबर 2025 को पाकबड़ा से हाकिमपुरा स्टेशन रोड पर की गई।

बरामदगी का विवरण संख्या
ट्रैक्टर 4
जॉन्डियर इंजन (चेसिस से अलग किए हुए) 2
कैंटर (परिवहन में प्रयुक्त) 1
मोबाइल फोन 4

गिरफ्तार अभियुक्त और मोडस ऑपरेंडी

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कासिम (गिरोह का मुख्य खरीदार), शेरपाल (कैंटर ड्राइवर), मुस्तकीम और जाने आलम के रूप में हुई है, जो अमरोहा और सम्भल के निवासी हैं। पूछताछ में खुलासे में अभियुक्त कासिम ने बताया कि वह असम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से चोरी के पुराने ट्रैक्टर खरीदता था। इसके बाद कैंटर ड्राइवर शेरपाल की मदद से ये ट्रैक्टर यूपी लाए जाते थे, जहां उन्हें रिपेयर और पेंट किया जाता था। बिक्री से पहले ट्रैक्टरों के चेसिस नंबर, इंजन नंबर और मार्का प्लेट बदलकर उन्हें अच्छे दामों में बेच दिया जाता था। चोरी किए गए ट्रैक्टर और इंजन मुजफ्फरनगर के रवि व दीपक और बाजपुर के शखावत जैसे खरीदारों को बेचे जाने थे। कैंटर ड्राइवर शेरपाल ने बताया कि उसने ये सामान खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) से लोड किए थे।

STF टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन अभियुक्तों को धर दबोचा। इनके विरुद्ध थाना पाकबड़ा, मुरादाबाद पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Also Read: श्रावस्ती में दंपति हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति विवाद में बेटे और वकील समेत 4 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.