कासगंज में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक हैवानियत भरा मामला सामने आया है जहां 45 वर्षीय प्रदीप जोशी नाम के शख्स पर 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने शनिवार को नदरई नहर के पास मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगाकर गिरफ्तार किया।

घटना शुक्रवार को कासगंज कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई। आरोपी प्रदीप ने मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया। जानकारी होने पर परिजानों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

एसपी अंकिता शर्मा ने विशेष टीम गठित की, जिसमें एसओजी और सर्विलांस यूनिट शामिल थी। पुलिस को आरोपी के नदरई नहर पिकनिक पॉइंट के पास होने की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसपर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी। इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी राजेश भारती ने बताया, यह एक संवेदनशील मामला है। हमने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बच्ची के परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है।

Also Read: Uttarakhand: उत्तरकाशी में बादल फटने से 8 मजदूर लापता, NDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.