हांगकांग की 8 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग से 44 लोगों की मौत, 279 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: हांगकांग के ताइपो स्थित एक रिहायशी इलाके वांग फुक कोर्ट की 8 मंजिला इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग से भारी तबाही मची है। हांगकांग पुलिस फोर्स ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि इस भयानक हादसे में अब तक 44 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 45 अन्य झुलस गए हैं।

हांगकांग पुलिस फोर्स ने सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी को बताया कि आगजनी के शक के आधार पर इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली ने बताया कि फायरफाइटर्स की लगातार कोशिशों के बाद आग पर धीरे-धीरे काबू पा लिया गया है, लेकिन जॉन ली ने जानकारी दी कि करीब 279 लोग अभी भी लापता हैं, जिनके रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। 29 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है।

फायर सेवा विभाग को बुधवार को स्थानीय समय के हिसाब से दोपहर करीब 2:51 बजे हादसे की जानकारी दी गई थी, लेकिन आग की भयंकरता के कारण शाम 6:22 बजे अलर्ट को नंबर 5 अलार्म फायर तक बढ़ाना पड़ा।

सरकार ने दिए व्यापक जांच के निर्देश

वांग फुक कोर्ट में आठ रेजिडेंशियल बिल्डिंग हैं, और आग ने सात बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था। चीफ एग्जीक्यूटिव ली ने जोर देकर कहा कि सरकार रेस्क्यू ऑपरेशन में पूरी मदद कर रही है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बड़े पैमाने पर काम करने का निर्देश दिया है। हांगकांग हॉस्पिटल अथॉरिटी ने अपने मेजर इंसिडेंट कंट्रोल सेंटर को सक्रिय कर दिया है। एजुकेशन ब्यूरो ने प्रभावित छात्रों को मदद देने के लिए एजुकेशनल साइकोलॉजिस्ट को अस्थायी आश्रय घरों में भेजा है, और कई स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे।

Also Read: ED ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप WinZO के संस्थापकों को किया गिरफ्तार, 505 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.