एक ओवर में 45 रन! अफगान बल्लेबाज उस्मान गनी ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट इतिहास में एक और रोमांचक अध्याय जुड़ गया है। अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ उस्मान गनी ने यूरोपियन क्रिकेट सीरीज़ (ECS T10 England) में एक ओवर में 45 रन बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

यह कारनामा अब तक प्रोफेशनल क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा नहीं किया गया था।

1 अगस्त को लंदन काउंटी क्रिकेट क्लब और गिल्डफोर्ड के बीच खेले गए मुकाबले में उस्मान गनी ने गिल्डफोर्ड के गेंदबाज़ विल एर्नी के एक ओवर में कहर बरपाया।

ओवर में रन ऐसे बने: 6 (No ball), 6, 4 (Wide), 6, 4 (No ball), 6, 0, 6, 4 — इस तरह ओवर में कुल 45 रन बने। इसमें गनी ने अकेले 42 रन अपने बल्ले से बटोरे, जबकि 3 रन अतिरिक्त (2 नो बॉल और 1 वाइड) के रूप में जुड़े।

Usman Ghani

यह अब तक का प्रोफेशनल क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर बन गया है। इससे पहले एक ओवर में इतने रन कभी नहीं बने थे।

उस्मान गनी की विस्फोटक पारी

गनी ने इस मैच में सिर्फ 43 गेंदों में नाबाद 153 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 11 चौके और 17 छक्के शामिल थे और स्ट्राइक रेट 355.81 रहा।

उनके साथ ओपनिंग कर रहे ईस्माइल बहरामी ने भी 19 गेंदों पर 61 रन बनाए। दोनों की ताबड़तोड़ साझेदारी से लंदन काउंटी ने निर्धारित 10 ओवरों में 226/0 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

गिल्डफोर्ड को मिली 71 रन की हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिल्डफोर्ड की टीम दबाव में नजर आई और निर्धारित 10 ओवरों में 155 रन ही बना सकी।

टीम के कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका और लंदन काउंटी ने यह मुकाबला 71 रन से जीत लिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी और विवाद

29 वर्षीय उस्मान गनी अफगानिस्तान के लिए 17 वनडे और 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

हालांकि, 2023 में उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया था।
गनी ने साफ तौर पर कहा था कि जब तक बोर्ड में “सही मैनेजमेंट और ईमानदार सेलेक्शन कमिटी” नहीं आती, वे वापसी नहीं करेंगे।

Also Read: Cricket Record: ODI में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, जिन्होंने रच दिया इतिहास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.