जोधपुर में हाईटेंशन लाइन टूटने से 5 लोग झुलसे, हालत गंभीर

Sandesh Wahak Digital Desk: शहर के मिल्कमेन कॉलोनी चौराहे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक ऊपर से गुजर रही 33,000 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर सड़क पर आ गिरी। इस दौरान लाइन की चपेट में आने से पाँच लोग बुरी तरह से झुलस गए।

चश्मदीदों ने बताया आंखों देखा हाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजली की तार टूटते ही एक जोरदार धमाका हुआ और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत झुलसे हुए लोगों को बचाया और एंबुलेंस की मदद से उन्हें पास के महात्मा गांधी (एमडीएम) अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन कुछ की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग और पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाईटेंशन लाइन की बिजली सप्लाई को बंद करवाया और इलाके की बिजली काट दी ताकि कोई और हादसा न हो।

Also Read: Mainpuri News: कानपुर- दिल्ली के दो दोस्तों की मौत, देखने वालों के कांपे हाथ-पांव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.