Siddharthnagar News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए 500 पौधे

Siddharthnagar News: जनपद मुख्यालय के चंद्रवती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज (पकड़ी चौराहा, मधवापुर, उसका रोड) के परिसर में बुधवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस खास पहल के तहत कॉलेज परिसर में लगभग 500 पौधे लगाए गए।

पर्यावरण संरक्षण और माताओं के प्रति सम्मान का पर्व: डॉ. चंद्रेश उपाध्याय

कॉलेज के संस्थापक, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ और बीपीएल लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के मालिक डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि यह अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के साथ-साथ धरती माता की रक्षा के लिए “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

डॉ. उपाध्याय ने जानकारी दी कि ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ पहल NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के हिस्से के रूप में है, जिसने पहले ही पूरे भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 5.12 लाख से अधिक पेड़ लगाए हैं। इस अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून, 2025) को किया गया था।

उन्होंने जोर देकर कहा, “जब तक हरियाली नहीं होगी तब तक शुद्ध ऑक्सीजन संभव नहीं। इसलिए हम सभी को चाहिए कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ से जरूर लगाएं। पौधारोपण करें नहीं बल्कि उसकी हिफाजत भी करें। आज वातावरण में शुद्ध ऑक्सीजन प्रदूषित होती जा रही है। हरे वृक्षों की कटान थम नहीं रहा है। समाज के लिए यह घातक साबित हो सकता है।”

कॉलेज में जल्द शुरू होंगे नए पैरामेडिकल कोर्स

इस अवसर पर डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कॉलेज के भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में जल्द ही पैरामेडिकल कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग कोर्स (4 वर्षीय) के लिए 40 सीटें और जीएनएम (3 वर्षीय) कोर्स के लिए भी 40 सीटें हैं।

Siddharthnagar Green Initiative

पैरामेडिकल कोर्स में एक्स-रे टेक्नीशियन (2 वर्षीय डिप्लोमा), डिप्लोमा इन डीपीटी (फिजियोथेरेपी) (2 वर्षीय डिप्लोमा), डिप्लोमा इन ओटी (ऑपरेशन थिएटर) (2 वर्षीय डिप्लोमा), डिप्लोमा इन ETCT (2 वर्षीय डिप्लोमा) इन कोर्सेज के लिए भी माकूल इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर संस्थापक डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के साथ डायरेक्टर पूर्व चेयरमैन श्यामबिहारी जायसवाल, प्रिंसिपल डॉ. सोबरन सिंह, उप प्रधानाचार्य हर्षा, प्रवेश सहायक/समन्वयक खालिद अंसारी, डॉ. विनय पाण्डेय प्रशासनिक अधिकारी, संचिता, दीपिका, शहनाज, ग्राम प्रधान अमित उपाध्याय, विनय उपाध्याय, आशीष, विकास, रोशनी सहित कॉलेज के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: Basti News: दलित छात्र की सरेआम पिटाई, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, FIR दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.