Ghaziabad News: ऑनलाइन ठगी करने में पकड़े गए 6 आरोपी, दो बैंकों के मैनेजर भी शामिल
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गाजियाबाद के गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर ऑनलाइन ठगी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में STF ने बिहार के रहने वाले एक गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 लाख 60 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और 100 से ज्यादा ‘म्यूल अकाउंट्स’ बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के पैसों को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था।
दो बैंक मैनेजर भी हैं शामिल
STF की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि इस ठगी के गोरखधंधे में HDFC बैंक और बंधन बैंक के दो मैनेजर भी शामिल थे। ये मैनेजर कमीशन लेकर गैंग को फर्जी बैंक अकाउंट्स उपलब्ध कराते थे। फिलहाल, दोनों मैनेजर फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। STF ने बताया कि यह गैंग बहुत ही संगठित तरीके से ऑनलाइन ठगी को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस गैंग के तार बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच चल रही है।
Also Read: Asia Cup 2025: जीत के बाद भारत को लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ

