बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

Sandesh Wahak Digital Desk: नक्सलवाद से देश को मुक्त कराने के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो घंटे से जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक 6 माओवादियों को मार गिराया गया है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वहीं, एक बुरी खबर यह भी है कि इस मुठभेड़ में 2 डीआरजी (DRG) जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही है।

डीआईजी ने बताया कि जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है और मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबल मजबूती से मोर्चा संभाले हुए हैं ताकि इलाके में छिपे अन्य नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके।

Also Read: खाद लेने आई महिला को नायब तहसीलदार ने जड़ा थप्पड़, न्याय की गुहार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.