मीरजापुर में 69 किलो गांजा जब्त, 17.25 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF), उत्तर प्रदेश को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। STF ने 14 नवंबर 2025 को मीरजापुर में कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को लगभग 70 किलोग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्त: रजनीश द्विवेदी (पुत्र सत्येन्द्र द्विवेदी उर्फ लालू द्विवेदी), निवासी जयनापुर, थाना जलालपुर, अम्बेडकर नगर।
गिरफ्तारी स्थल: करनपुर समोगरा अंडरपास, थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर।
बरामदगी
- 69 किलो 512 ग्राम गांजा, जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित मूल्य लगभग ₹17.25 लाख है।
- तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई वरना कार (WB08E2508)।
- दो मोबाइल फोन।
तस्करी का तरीका और नेटवर्क का खुलासा
STF, लखनऊ फील्ड यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन यादव के पर्यवेक्षण में सूचना संकलन किया जा रहा था। STF को सूचना मिली थी कि एक तस्कर उड़ीसा के बौधगढ़ से हुंडई वरना कार की बनवाई गई कैविटी में गाँजा छिपाकर मीरजापुर के रास्ते जाने वाला है।
गिरफ्तार अभियुक्त रजनीश द्विवेदी ने पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा किया। यह गांजा राकेश वर्मा (निवासी मसड़ा बाजार, थाना बसखारी, अम्बेडकर नगर) को दिया जाना था। तस्कर ने बताया कि वाहन और पैसा संदीप वर्मा (निवासी जयनापुर, अम्बेडकर नगर) देता है, जिसके लिए उसे प्रति चक्कर ₹20,000 मिलते हैं।
गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर में मु.अ.सं. 505/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
Also Read: UP STF ने पकड़ा मिलावटी तेल का रैकेट: 8000 लीटर तेल जब्त, 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

