69,000 शिक्षक भर्ती मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, आरक्षण प्रभावितों को न्याय की आस
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की चर्चित 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार, 16 दिसंबर, 2025) को अहम सुनवाई होनी है। आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थी इस सुनवाई पर टकटकी लगाए हुए हैं, क्योंकि यह तारीख पहले भी कई बार टल चुकी है।
आरक्षण प्रभावितों को न्याय की उम्मीद
पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप और प्रदेश संरक्षक भास्कर सिंह ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेगी।
अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से यह मांग की है कि वह सुप्रीम कोर्ट में उनके पक्ष में याची लाभ (Benefit of Petitioners) का प्रस्ताव पेश कर इस मामले का जल्द से जल्द निस्तारण कराए। आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थी लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।
Also Read: राहुल गांधी से जुड़े केस को ट्रांसफर करने की मांग, याचिकाकर्ता ने दिया जान के खतरे का हवाला

