रूस में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, कामचटका प्रायद्वीप पर सक्रिय हुआ ज्वालामुखी

Sandesh Wahak Digital Desk: रविवार को रूस के सेवेरो-कुरीलस्क से 121 किलोमीटर पूर्व में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। यह भूकंप भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 11 बजे आया। इस भूकंप के बाद रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर स्थित क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी सक्रिय हो गया है।

एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 40.8 किलोमीटर की गहराई पर था। इस तेज झटके के कारण क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी से राख का गुबार करीब 6,000 मीटर की ऊँचाई तक उठता देखा गया।

Russia earthquake

600 सालों में पहली बार फटा यह ज्वालामुखी

कामचटका वोल्केनिक इरप्शन रिस्पॉन्स टीम (KVERT) की प्रमुख ओल्गा गिरिना ने बताया कि क्रशेनिनिकोव का यह विस्फोट 600 सालों में पहला है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी के ढलानों पर लावा के गुंबद बन रहे हैं और इसके उत्तरी क्रेटर से लगातार राख और गैस निकल रही है। इस ज्वालामुखी का नाम खोजकर्ता स्टीफन क्रशेनिनिकोव के नाम पर रखा गया है।

पहले भी आए हैं बड़े भूकंप

यह भूकंपीय गतिविधि 30 जुलाई को आए 8.7 तीव्रता के एक बड़े भूकंप के बाद हुई है, जो दुनिया के छठे सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था। उस भूकंप के बाद से इस क्षेत्र में 4.4 या उससे अधिक तीव्रता के 125 से ज़्यादा झटके महसूस किए गए हैं। इनमें 6.9 तीव्रता का एक और शक्तिशाली झटका भी शामिल था।

Also Read: एक ही परिवार के तीन लोगों के शव बरामद, पुलिस को सामूहिक आत्महत्या का शक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.