लखनऊ में खेलते-खेलते नाले में गिरा 7 साल का बच्चा, तलाश जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेलते समय एक 7 साल का बच्चा नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से ही दमकल विभाग की टीम गोताखोरों के साथ बच्चे की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल भी अधिकारियों संग पहुंच गई हैं।

 

मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौजूद

सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर मौजूद है, जो बच्चे की सकुशल वापसी की उम्मीद कर रही है। बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बच्चे को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read: ‘सपा के राज में भू-माफिया करते थे सरकारी संपत्तियों पर कब्ज़ा’, अखिलेश यादव को ब्रजेश पाठक का करारा वार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.