Lucknow News: 70 इंस्पेक्टर और 9 RI को मिली पदोन्नति, बने DSP

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश भर के 79 दारोगाओं को प्रोन्नत कर डिप्टी एसपी बनाया गया है। इन अधिकारियों में 70 इंस्पेक्टर और 9 रिजर्व इंस्पेक्टर (RI) शामिल हैं।

यह प्रोन्नति 29 अगस्त को हुई विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद दी गई है। फिलहाल ये सभी अधिकारी अपनी मौजूदा तैनाती वाली जगहों पर ही काम करते रहेंगे, लेकिन जल्द ही इनका तबादला किया जा सकता है।

लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात दो इंस्पेक्टरों को भी डिप्टी एसपी के पद पर प्रोन्नति मिली है। जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, उनमें विभिन्न जिलों और विभागों के नाम शामिल हैं।

प्रमोशन पाने वाले कुछ प्रमुख अधिकारी

लखनऊ कमिश्नरेट: विकास राय और तेज प्रकाश सिंह

कानपुर कमिश्नरेट: कुशल पाल सिंह और रवींद्र प्रताप सिंह

अयोध्या: अनिल कुमार राय

नोएडा कमिश्नरेट: देवकी नंदन और विद्युत गोयल

वाराणसी कमिश्नरेट: बृजेश कुमार मिश्रा

गोरखपुर: रवींद्र कुमार सिंह

सोनभद्र: भैया संतोष कुमार सिंह, राज कुमार सिंह और देवीवर शुक्ल

यह प्रोन्नति पुलिस महकमे में मनोबल बढ़ाने का काम करेगी और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने का अवसर देगी। गौरतलब है कि इससे दो साल पहले 117 इंस्पेक्टरों को और कुछ दिन पहले 21 पीपीएस अधिकारियों को भी आईपीएस के पद पर प्रोन्नति दी गई थी।

Also Read: Gorakhpur News: गरीबों की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं: CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.