71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: शाहरुख खान को ‘जवान’ तो रानी मुखर्जी ‘मिसेज चैटर्जी’ के लिए मिला सम्मान

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस साल उन सितारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों का दिल जीता। इनमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने जीता दिल

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान दिया। शाहरुख के मंच पर आते ही पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। ‘जवान’ में उनके डबल रोल और दमदार अभिनय ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ ‘रोमांस किंग’ ही नहीं, बल्कि एक कंप्लीट सुपरस्टार हैं। वहीं, रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए सम्मान

फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए अभिनेता विक्रांत मैसी को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला। इस फिल्म के लिए उनकी मेहनत को खूब सराहा गया। इसी फिल्म के लिए निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया।

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजे गए मोहनलाल

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सुपरस्टार मोहनलाल को सम्मानित किया गया। चार दशकों से अधिक के अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मोहनलाल ने मलयालम सिनेमा के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है।

अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता

  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: ‘कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: सुदीप्तो सेन (‘द केरला स्टोरी’)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका: शिल्पा राव (‘जवान’ के गाने ‘चलेया’ के लिए)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: ‘द केरला स्टोरी’

Also Read: Mission Shakti 5.0: बरेली में 9वीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी बनीं एक दिन की थाना इंचार्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.