71st National Films Awards: शाहरुख-विक्रांत मैसी बेस्ट एक्टर, ‘कटहल’ बनी बेस्ट हिंदी फिल्म, देखें पूरी लिस्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: 1 अगस्त 2025 को देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड्स, 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, की घोषणा कर दी गई है। इस साल बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान हासिल किया है।

विजेताओं की पूरी लिस्ट

इस बार के अवॉर्ड्स में सबसे बड़ा सरप्राइज शाहरुख खान को मिला, जिन्हें फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। उनके साथ ही, फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर चुना गया है। यह इन दोनों अभिनेताओं के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। इसी तरह, ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में अपने दमदार अभिनय के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जो उनके लिए भी पहला नेशनल अवॉर्ड है।

प्रमुख कैटेगरी में विजेताओं की सूची:

  • बेस्ट फीचर फिल्म: ’12वीं फेल’
  • बेस्ट हिंदी फिल्म: ‘कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’
  • बेस्ट डायरेक्टर: सुदीप्तो सेन (फिल्म ‘द केरल स्टोरी’)
  • बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (‘जवान’) और विक्रांत मैसी (’12वीं फेल’)
  • बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: विजयराघवन (‘पूकल्लम’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जानकी बोदीवाला (‘वश’) और उर्वशी (‘उललक्कू’)
  • बेस्ट डायलॉग राइटर: दीपक किंगरानी (‘सिर्फ एक बंदा काफी है’)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: ‘द केरल स्टोरी’
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: हर्षवर्धन (‘एनिमल’)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन: ‘एनिमल’

अन्य महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स:

  • तेलुगू: ‘भागवत केसरी’
  • तमिल: ‘पार्किंग’
  • मराठी: ‘श्याम ची आई’
  • मलयालम: ‘उललक्कू’
  • कन्नड़: ‘कंदीलु – द रे ऑफ होप’
  • गुजराती: ‘वश’
  • बंगाली: ‘डीप फ्रिज’
  • असमिया: ‘रोंगातपु 1982’

टेक्निकल अवॉर्ड्स:

  • स्टंट कोरियोग्राफी: ‘हनुमान’ (तेलुगू)
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (‘ढिंढोरा बाजे रे’)
  • बेस्ट मेकअप: श्रीकांत देसाई (‘सैम बहादुर’)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम: ‘सैम बहादुर’
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: ‘वाथी’ (तमिल)
  • बेस्ट लिरिक्स: ‘बालगाम’ (तेलुगू)
  • चाइल्ड आर्टिस्ट:
  • सुकृति वेणु बंदरेद्दी (‘गांधी तथा चेट्टू’)
  • कबीर खंदारे (‘जिप्सी’)
  • तृषा थोसार, श्रीवानस और भार्गव (‘नाल 2’)

Also Read: रक्षाबंधन से पहले काशी में 2183 करोड़ की सौगात, PM मोदी देंगे पूर्वांचल को विकास की नई रफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.