Uttarakhand: उत्तरकाशी में बादल फटने से 8 मजदूर लापता, NDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटीं
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तरकाशी जिले के बलिगढ़-बड़कोट क्षेत्र में रविवार रात बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी है। इस हादसे में एक होटल निर्माण स्थल पर काम कर रहे 8 मजदूर लापता हो गए हैं, जबकि भारी मलबे के कारण क्षेत्र में राहत कार्य बाधित है।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन चला रही हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इसके साथ ही लापता मजदूरों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश जारी।
मौसम विभाग की रेड अलर्ट चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार और सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। गरज के साथ बिजली गिरने और भूस्खलन का भी खतरा है।
यातायात व्यवस्था चरमराई
केदारनाथ मार्ग: सोनप्रयाग-मुनकटिया रूट बंद, तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड में रोका गया।
यमुनोत्री हाईवे: सिलाई बैंड के पास 3 स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध।
नंदप्रयाग-भनेरोपानी: एनएच पर मलबा गिरने से यातायात ठप।
Also Read: बदायूं में भाजपा नेता पर सरेआम हमला, दबंगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

