बरेली में 84.55 करोड़ की सौगात: मंत्री ए. के. शर्मा बोले- अवैध कब्जों पर रहेगी सख्ती
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने आज (11 अक्टूबर, 2025) राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में “विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश” महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बरेली जनपद के लिए ₹84.55 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

विकास परियोजनाओं की सौगात
मंत्री शर्मा ने बरेली को तीन प्रमुख क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं की सौगात दी:

नगरीय विकास ही प्रदेश के विकास का आधार
अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “नगरीय क्षेत्र विकास के चुंबक (इंजन) होते हैं।” इन क्षेत्रों की स्वच्छता, सड़क, विद्युत और जल प्रबंधन जितनी सुदृढ़ होगी, राज्य का विकास उतनी ही तेजी से संभव होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनता को उनका स्थायी लाभ मिल सके।

प्रमुख घोषणाएं और सरकार की प्राथमिकताएं
मंत्री ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे हटाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी। सरकार का लक्ष्य जनता को भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना है। जनता के कार्यों में अनावश्यक विलंब करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में बरेली में विद्युत विभाग द्वारा लगभग ₹1000 करोड़ के कार्य किए गए हैं। 11.23 करोड़ की लागत से निर्मित रायफल क्लब का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि यह युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी, तथा स्वयं सहायता समूहों और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थिति
सम्मेलन में मेयर उमेश गौतम, सदर विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक एमपी आर्या, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह और बहोरन लाल मौर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एवं विभिन्न प्रबुद्ध जनों ने “विकसित भारत, समर्थ उत्तर प्रदेश” के लक्ष्य पर अपने विचार व्यक्त किए।

