मायावती की कार्रवाई के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ऐसे कठिन समय में…
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। मायावती के इस फैसले के बाद आकाश आनंद की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है।
आकाश आनंद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैंने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी न भूलने वाले सबक सीखे हैं। ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, और मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं। मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं।”
जय भीम pic.twitter.com/1TpWdR9aji
— BSP (@Bsp4u) March 3, 2025
आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा- आकाश आनंद
आकाश ने आगे कहा, “आदरणीय बहन कु. मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है। परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है। ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन और मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।”
मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का…
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) March 3, 2025
आकाश आनंद ने यह भी कहा, “कुछ विरोधी दल के लोग ये सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया है, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है। यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।”
सीएम योगी ने कही थी ये बात
इस बीच, रविवार को बसपा के शीर्ष नेताओं की बैठक में मायावती ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए थे। उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया, जो पूरे देश में पार्टी के कार्यों को देखेंगे। मायावती ने बताया कि आनंद कुमार ने हमेशा पार्टी के लिए निष्ठा से काम किया है और उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर बसपा के लिए काम किया था। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि आनंद कुमार ने अपने बच्चों की शादी राजनीतिक परिवारों में न करने का निर्णय लिया है, ताकि पार्टी को कोई नुकसान न पहुंचे।
Also Read: बिहार में नीतीश सरकार का आखिरी बजट, विपक्ष का हमला तेज, तेजस्वी यादव ने किया ‘खटारा गाड़ी’ वाला अटैक

