जीनत अमान ने बताई सोशल मीडिया से दूरी की वजह, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें और अनुभव

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक और ईमानदार पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह बीते कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और वह सोशल मीडिया से दूर हो गईं।

जीनत अमान ने अस्पताल की तस्वीरें की शेयर

25 अप्रैल की शाम को किए गए इस पोस्ट में जीनत अमान ने अस्पताल के रिकवरी रूम से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह कभी नर्स से बात करती नजर आ रही हैं, तो कभी अपनी आंख ढंके हुए बिस्तर पर बैठी हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि बीते कुछ हफ्ते उनके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहे। उन्होंने लिखा, “कागजी कार्रवाई की थकान और चिकित्सा प्रक्रिया की चिंता ने मुझे सोशल मीडिया से दूर कर दिया था, लेकिन अब मैं बेहतर महसूस कर रही हूं और वापस आकर अच्छा लग रहा है।”

जीनत ने दो साल पूरे होने की खुशी की जाहिर

जीनत अमान ने अपने पोस्ट में इंस्टाग्राम पर दो साल पूरे होने की खुशी भी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन्हें सशक्तिकरण और खुद को नए तरीके से अभिव्यक्त करने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इंस्टाग्राम की दुनिया पूरी तरह हकीकत नहीं होती। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे फेक फॉलोअर्स, एडिटेड तस्वीरों और छिपे हुए विज्ञापनों पर भी सवाल उठाए।

बता दे, उन्होंने अपने फॉलोअर्स को धन्यवाद देते हुए लिखा, “यह गर्व की बात है कि हम बिना किसी अनैतिक हथकंडों के इस प्लेटफॉर्म पर एक साफ-सुथरी और सच्ची पहचान बना पाए हैं।” पोस्ट के अंत में जीनत ने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि वे किन विषयों पर उनसे सुनना चाहेंगे—फिल्में, फैशन या फिर जिंदगी के अनकहे किस्से?

Also Read: Jewel Thief Review: सैफ और जयदीप की दमदार जोड़ी ने रचा सस्पेंस का रोमांच, एक्शन से भरपूर है फिल्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.