कैसरगंज: SDM अखिलेश सिंह ने नगर पंचायत का किया निरीक्षण, गंदगी और अतिक्रमण पर जताई नाराजगी

Sandesh Wahak Digital Desk: उप जिलाधिकारी कैसरगंज (बहराइच) अखिलेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था को असंतोषजनक पाया, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे गंदगी और अव्यवस्था जनता के स्वास्थ्य और नगर की छवि दोनों के लिए हानिकारक है।

एसडीएम अखिलेश सिंह ने नेशनल हाईवे के दोनों ओर बनी पटरियों पर लगे अवैध अतिक्रमण को लेकर भी गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि संबंधित दुकानदार स्वेच्छा से एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन इसे बलपूर्वक हटाने की कार्रवाई करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में अव्यवस्था या अतिक्रमण की कोई भी शिकायत सामने न आने पाए।

स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश

उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों और मुख्य बाज़ार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही नागरिकों में जागरूकता और प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है। अखिलेश सिंह ने यह भी संकेत दिया कि नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर नियमित निगरानी की जाएगी और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है।

Also Read: Gonda: छपिया में खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी के नीचे दबकर तीन लोगों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.