बिजली विभाग की मनमानी, विद्युत सुदृढ़ीकरण के नाम पर उपभोक्ताओं से की जा रही है वसूली

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विद्युत सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। लेकिन यह योजना अब भ्रष्टाचार और उपभोक्ताओं से जबरन वसूली का जरिया बनती दिख रही है।

बस्ती जनपद के कप्तानगंज उपकेंद्र के दुबौला हरदी फीडर के अंतर्गत बेलघाट गांव में विद्युत लाइन और पोल बदले जाने का कार्य चल रहा है। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं से अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय निवासियों इस्लाम, सल्लू और कल्लू समेत कई लोगों ने बताया कि पुराने पोल हटाकर सड़क किनारे नए पोल लगाने के लिए प्रति पोल 5,000 रुपये की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर बिजली आपूर्ति रोकने की धमकी दी जा रही है।

corruption in electricity

भीषण गर्मी के बीच बेलघाट बाजार के दक्षिण पुरवा इलाके के अधिकांश घरों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद हो चुकी है। इस कारण लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शुरुआत में चंदा इकट्ठा कर कर्मचारियों की डिमांड पूरी की गई थी, लेकिन अब नई-नई मांगें रखी जा रही हैं।

ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, पूर्वांचल विद्युत निगम और UPPCL को ट्विटर व फोन के माध्यम से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। इससे आम जनता में आक्रोश और निराशा है।

Also Read: गाजियाबाद सौरभ हत्याकांड, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी का चचेरा भाई गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.