वाराणसी में नगर निगम का लिपिक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी शहर के नगर निगम कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को उस वक्त रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया, जब वह रिश्वत की रकम ले रहा था। पकड़े गए आरोपी का नाम रामविलास शर्मा है, जो वर्तमान में मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात हैं और मूल रूप से चकिया, जनपद चंदौली के निवासी हैं।

बताया जा रहा है कि एयरटेल कंपनी को वाईफाई केबल बिछाने के लिए सड़क खुदाई की अनुमति लेनी थी, जिसके एवज में लिपिक रामविलास शर्मा ने ₹5000 की घूस की मांग की। इस अनैतिक मांग से परेशान होकर कंपनी से जुड़े लोगों ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की।

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से रामविलास को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सिगरा थाने लाया गया, जहां कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब पुलिस द्वारा न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Also Read: आकाश आनंद को शुभकामनाएं, मायावती पर कटाक्ष, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बिछाई चुनावी बिसात!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.