Siddharthnagar News: गुरुजनों को किया सम्मानित कर बोले बीजेपी जिलाध्यक्ष, गुरु स्वयं प्रकाश की तरह होते हैं
Siddharthnagar News: जिला मुख्यालय स्थित एक शिक्षण संस्थान में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने गुरुजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों और हनुमान मंदिर के पुजारी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
गुरु हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं
इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागू पाँव, बलिहारी गुरु आप ने गोविंद दियो बताया। उन्होंने कहा कि गुरु स्वयं प्रकाश की तरह होते हैं, जो साधक के लिए जीवन शक्ति के समान हैं। गुरु ही हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं और उनकी उपस्थिति से हमारे अंदर सुरक्षा का भाव जागता है।

कन्हैया पासवान ने आगे बताया कि गुरु को केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक तत्व के रूप में समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं को समर्पित होता है। इस दिन हमें गुरु का ध्यान करना चाहिए और उनकी कृपा के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष महेश वर्मा और भाजपा नेता संतोष शुक्ला सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम गुरुओं के प्रति सम्मान और उनकी शिक्षाओं के महत्व को रेखांकित करता है।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: Siddharthnagar News: अब हर सोमवार ईओ स्तर पर होगी जन-सुनवाई, समस्याओं का होगा तुरंत निपटारा

