Saharanpur News: सपा ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, बच्चों को सिखाई जा रही ‘राजनीतिक ABCD’

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (SP) के कार्यकर्ता फराज आलम गाडा ने सहारनपुर के रामनगर इलाके में एक अनोखी पहल की है। उन्होंने ‘PDA पाठशाला’ की शुरुआत की है, जहां गरीब और वंचित बच्चों को न सिर्फ पढ़ाया जा रहा है, बल्कि उन्हें समाजवादी विचारधारा से भी जोड़ा जा रहा है। खास बात यह है कि यहां बच्चों को ‘A फॉर अखिलेश, B फॉर बाबा साहब, C फॉर चौधरी चरण सिंह’ जैसी ‘राजनीतिक ABCD’ सिखाई जा रही है।

क्या है ‘PDA पाठशाला’?

यह पाठशाला गरीब और शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए शुरू की गई है। यहां 60 से अधिक बच्चे नियमित रूप से पढ़ने आ रहे हैं। पढ़ाई का तरीका राजनीतिक रंग में रंगा हुआ है।

A – अखिलेश यादव

B – बाबा साहब भीमराव अंबेडकर

C – चौधरी चरण सिंह

D – डिंपल यादव

M – मुलायम सिंह यादव

क्यों शुरू की गई यह पहल?

फराज आलम गाडा ने बताया कि यह पहल भाजपा सरकार द्वारा स्कूल बंद किए जाने के विरोध में की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा को खत्म करने की साजिश कर रही है। उनका कहना है कि हम न सिर्फ पढ़ाई बल्कि सामाजिक-राजनीतिक जागरूकता भी दे रहे हैं। यह एक प्रयोग है, ताकि आज का बच्चा कल जागरूक नागरिक बन सके।

कैसे चल रही है पाठशाला?

पहले दिन 25-40 बच्चे आए थे, अब संख्या 60 से अधिक हो गई है। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाता है ताकि वे रुचि लें। समाजवादी नेताओं के विचारों को पढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि यह पहल गरीब बच्चों के लिए वरदान है। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने इसे ‘राजनीतिक प्रोपेगैंडा’ बताया है। फिलहाल पाठशाला को जिले के अन्य इलाकों में भी शुरू करने की योजना है। अधिक बच्चों को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

Also Read: यूपी को मिला नया मुख्य सचिव, एसपी गोयल ने संभाला पद, मनोज सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.