‘स्कूल बंद करके गरीबों से छीना शिक्षा का अधिकार’, अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज संसद परिसर में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का फैसला “राजनीतिक प्रतिशोध” है और सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित कर रही है।
क्या हैं अखिलेश के प्रमुख आरोप?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ उन्हीं स्कूलों को बंद किया जा रहा है जहां सपा को वोट मिलते थे। लखनऊ का संस्कृति स्कूल, जिसे सपा सरकार ने बनवाया था, उसे भाजपा ने बंद कर दिया। भाजपा को शिक्षा से नहीं, वोट बैंक से मतलब है।
अर्थव्यवस्था पर क्या कहा?
अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही, लेकिन सरकार को चिंता नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने के वादे झूठे निकले। युवाओं को रोजगार नहीं है। बैंकों से पैसा लेकर भागने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं।
अमेरिकी टैरिफ पर तंज
सपा प्रमुख ने कहा कि 11 साल से ट्रम्प से गले मिलते थे, आज भारत को टैरिफ का तोहफा मिला। अर्थव्यवस्था डूब रही, लेकिन सरकार भावनाओं से देश चला रही है। अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल किया कि अमेरिका के अपमानजनक बयानों पर चुप्पी क्यों? व्यापार प्रतिबंधों से निपटने की कोई रणनीति है? अखिलेश का यह हमला 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को घेरने की रणनीति का हिस्सा लग रहा है। शिक्षा और रोजगार के मुद्दे उनकी प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर हैं।
Also Read: Mirzapur News: पिकअप वाहन से दबकर महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर फरार

