Lucknow News: ATM धोखाधड़ी गैंग का शातिर सदस्य गिरफ्तार, 1 लाख रुपये की हेराफेरी का खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ पुलिस ने ATM मशीनों से लोगों के पैसे निकालने वाले एक शातिर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। थाना मानकनगर की पुलिस टीम ने रंजीत यादव उर्फ सुधीर (36) को मानकनगर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा।

कैसे करता था धोखाधड़ी?

पूछताछ में खुलासा हुआ कि शातिर बदमाश ATM कार्ड स्लॉट पर फेवीक्विक लगा देता था। जब व्यक्ति कार्ड डालता तो वह फंस जाता। इसके बाद पीछे खड़े होकर बदमाश पिन कोड देख लेता है। इसके बाद बदमाश फंसे कार्ड को निकालकर फर्जी कार्ड से बदल देता है। पीड़ित को भ्रमित कर 24 घंटे का बहाना बनाता है। इसके बाद जैसे ही पीड़ित वहां से चला जाता है। तो शातिर बदमाश पीड़ित के खाते से पैसे निकाल लेता है।

क्या बरामद हुआ?

  • 10 प्लास्टिक पट्टियाँ
  • 2 कटर
  • 1 सफेद टेप
  • 6 फेवीक्विक ट्यूब
  • 5 ATM कार्ड
  • ₹6,500 नकद
  • अपाचे बाइक (UP 32 PP 2703)

अपराधी का रिकॉर्ड

रंजीत के खिलाफ 20 से अधिक केस दर्ज हैं, जिनमें ATM धोखाधड़ी, डकैती, हत्या का प्रयास, गुंडागर्दी प्रमुख है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गैंग पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय था। अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जांच में पुलिस की टीम जुट गई है।

 

Also Read: ‘स्कूल बंद करके गरीबों से छीना शिक्षा का अधिकार’, अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.