यूपी में बंपर भर्ती की तैयारी, TGT, PGT और TET परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें पूरा शेड्यूल
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है! आखिरकार लंबे इंतजार के बाद, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), प्रशिक्षित स्नातक टीचर (TGT) और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तारीखें जारी कर दी हैं।
TGT और PGT की परीक्षा तिथि
आयोग के अनुसार, PGT की परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, TGT की परीक्षा 18 और 19 दिसंबर को होगी। आपको बता दें कि TGT के 3539 पदों के लिए 8.69 लाख उम्मीदवार पिछले तीन सालों से परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। परीक्षा की तारीख घोषित करने के लिए छात्रों ने कई बार आंदोलन भी किया था, जिसके बाद आयोग ने यह फैसला लिया है।
चार साल बाद होगी TET परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) भी चार साल बाद आयोजित की जा रही है। इससे पहले, 2021 की UPTET परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी। अब आयोग ने अगले साल 29 और 30 जनवरी 2026 को परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। पहले यह परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा आयोजित की जाती थी, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी शिक्षा सेवा चयन आयोग को दी गई है।
UPTET की तारीख घोषित होने से यह भी साफ हो गया है कि जल्द ही परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है, क्योंकि इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPTET पास करना अनिवार्य है।
Also Read: Bulandshahr News: स्याना हिंसा पर 7 साल बाद आया फैसला, 5 को उम्रकैद और 33 को 7 साल की जेल

