पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आज होगी जारी, 9.7 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 2,000 रुपये
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 अगस्त) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 2,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। पीएम मोदी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
किसे मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ?
पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी पोर्टल पर सही और अपडेटेड है। इसमें e-KYC पूरी होना, बैंक खाते का आधार से लिंक होना और जमीन से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन आवश्यक है।
ऐसे करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- “Farmer Corner” सेक्शन में जाकर “Beneficiary Status” चुनें
- राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें
- अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर भरें
- “Get Report” पर क्लिक करें और अपना स्टेटस देखें
योजना के तहत अब तक की मदद
केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। अब तक 19 किस्तों के जरिए किसानों के खातों में 3.69 लाख करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर हो चुकी है। हर साल पात्र किसानों को 6,000 रुपये की राशि तीन किस्तों में दी जाती है।
Also Read: वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, पीएम मोदी के स्वागत की संभाली कमान

