National Film Awards 2025: शाहरुख खान-रानी मुखर्जी ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘12th फेल’ को मिला बेस्ट फिल्म का सम्मान

Sandesh Wahak Digital Desk: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है और इस बार का अवॉर्ड समारोह कई मायनों में खास रहा।

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 35 साल लंबे करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है, जबकि रानी मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दमदार भूमिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

फिल्म ‘12th फेल’ ने भी बड़ा कमाल किया और उसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म समेत विक्रांत मैसी के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। वहीं सुदीप्तो सेन को ‘द केरला स्टोरी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

National Film Awards 2025

नेशनल अवॉर्ड्स 2025 – प्रमुख विजेता सूची

  • बेस्ट एक्टर – शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12th फेल)

  • बेस्ट एक्ट्रेस – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

  • बेस्ट डायरेक्टर – सुदीप्तो सेन (द केरला स्टोरी)

  • बेस्ट फीचर फिल्म – 12th फेल

  • बेस्ट होलसम एंटरटेनिंग फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

  • बेस्ट कोरियोग्राफी – ढिंढोरा गाने के लिए (रॉकी और रानी…)

  • बेस्ट स्टंट और एनिमेशन फिल्म – हनुमान (तेलुगु)

  • बेस्ट डायलॉग राइटिंग – सिर्फ एक बंदा काफी है

  • बेस्ट मेकअप और सोशल इश्यू पर फिल्म – सैम बहादुर

  • बेस्ट साउंड डिजाइन और बैकग्राउंड स्कोर – एनिमल

  • बेस्ट स्क्रीनप्ले – बेबी (तेलुगु), पार्किंग (तमिल)

  • बेस्ट लिरिक्स – बलगाम (तेलुगु)

  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – पीवीएम एस रोहित (बेबी)

  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – शिल्पा राव (जवान – चलेया)

क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में

  • हिंदी – कटहल

  • तमिल – पार्किंग

  • तेलुगु – भगवंत केसरी

  • मलयालम – उल्लोझुक्कू

  • मराठी – श्यामची आई

  • गुजराती – वश

  • बंगाली – डीप फ्रिज

शाहरुख खान को मिला करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड

National Film Awards 2025

35 साल के करियर में यह पहला मौका है जब शाहरुख खान को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। उनकी फिल्म ‘जवान’ में निभाए गए ड्यूल रोल ने आलोचकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया।

हालांकि, विक्रांत मैसी के नाम की पहले से चर्चा थी, लेकिन शाहरुख का नाम अचानक सामने आना उनके फैंस के लिए बड़ी खुशी की खबर बन गया।

Also Read: ओवल टेस्ट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा इंग्लैंड! ICC का सख्त नियम बना बाधा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.