रक्षाबंधन पर Khan Sir का हाथ बन गया ‘राखियों का गजरा’, इतने हजार बहनों ने बांधी राखी
Sandesh Wahak Digital Desk : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटना के मशहूर शिक्षक खान सर (Khan Sir Patna) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनकी पूरी बांह राखियों से ढक गई क्योंकि करीब 5 हजार लड़कियों ने उन्हें राखी बांधी। इतनी राखियां बंधवाने के बाद खान सर ने हंसते हुए कहा, “अब तो हाथ में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक से नहीं हो पा रहा!”
ऐसा था रक्षाबंधन का अनोखा नजारा
-
एस.के. मेमोरियल हॉल में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
-
देशभर से पहुंचीं करीब 5 हजार ‘बहनें’
-
खान सर की पूरी बांह राखियों से भर गई
-
156 तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों से भरपूर था भोज
‘ब्लड सर्कुलेशन हो गया प्रभावित’
मीडिया से बात करते हुए खान सर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “कुछ बहनों ने तो इतनी जोर से राखी बांध दी कि शुरू में तकलीफ होने लगी थी। पर यह प्यार का दबाव है, जो सहन करना ही पड़ेगा।” उन्होंने बताया कि दूर-दराज से लड़कियां उन्हें राखी बांधने आई थीं।
खान सर ने भावुक होकर कहा, “रक्षाबंधन हमारी संस्कृति का गौरव है। इस कलयुग में भी इतना प्यार मिलना सौभाग्य की बात है।” उन्होंने सभी से अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजकर रखने की अपील की।
बहनों के लिए थी अनूठी व्यवस्था
कार्यक्रम में खान सर ने 156 तरह के पकवान बनवाए थे। उन्होंने कहा, “मैं अपनी सभी छात्राओं को बहन मानकर पढ़ाता हूं। आज उन सभी का प्यार एक साथ मिला।” यह आयोजन न सिर्फ भाई-बहन के प्यार का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता का भी सुंदर उदाहरण पेश किया।

