दरभंगा के कमला नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के दरभंगा जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। गौड़ाबौराम प्रखंड के बेलाही घाट स्थित कमला नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में तीन लड़कियाँ और एक लड़का शामिल है।
यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब बसौली गाँव के आठ बच्चे नदी में नहाने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे खेलने के दौरान चार बच्चे नदी की तेज धारा में बह गए। इसमें 14 वर्षीय शीतला कुमारी, 13 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, 14 वर्षीय अंशु कुमारी और 14 वर्षीय रोहित कुमार की मौत हो गई। ये सभी बच्चे कसरौड़ मध्य विद्यालय की आठवीं कक्षा में पढ़ते थे।

नीतीश कुमार ने की मुआवजे की घोषणा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे एक अत्यंत दुखद हादसा बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ जताईं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तुरंत 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत दें।
Also Read: Kanpur News: कानपुर हैलट में मरीज बनकर आया चोर, डॉक्टर का पार किया मोबाइल, CCTV में कैद

