CM योगी के रोजगार महाकुंभ पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- युवाओं को धोखा दे रही सरकार

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित ‘रोजगार महाकुंभ’ को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस आयोजन को सिर्फ एक “इवेंट” करार दिया और आरोप लगाया कि सरकार नौकरी के नाम पर युवाओं को धोखा दे रही है।

‘भाजपा के लिए नौकरी भी एक जुमला’

एक बयान जारी कर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लिए रोजगार सिर्फ एक जुमला बन गया है, लेकिन प्रदेश के युवा इस झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं ने नौ साल इंतजार किया है, और अब वे आने वाले चुनाव में भाजपा को जवाब देंगे। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि विदेश में नौकरी के लिए जाने वाले युवाओं का शोषण नहीं होगा, इसकी गारंटी कौन लेगा।

निवेश और रोजगार के दावों पर सवाल

अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस तरह के आयोजन यह साबित करते हैं कि निवेश और उससे रोजगार पैदा होने के सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उत्तर प्रदेश के लोगों की तुलना में गुजरात के लोगों को कारोबार और ठेकों में ज़्यादा काम दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि “स्किल मैपिंग” का कोई नतीजा नहीं निकला और लोग रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। अखिलेश यादव के अनुसार, सरकार अरबपतियों के लिए भी सकारात्मक माहौल नहीं बना पाई, जिसकी वजह से पिछले 11 वर्षों में बड़ी संख्या में भारतीयों का विदेश पलायन हुआ है।

Also Read: स्वस्थ और समर्थ सिद्धार्थनगर की ओर एक कदम, सांसद खेल महोत्सव का हुआ…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.